सर्वाधिक टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे तेंदुलकर
तेंदुलकर ने कोलंबो में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के लिए मैदान में उतरने के साथ ही आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के 168 टेस्ट मैचों के विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी। अब उनकी बारी इस रिकार्ड को अपने नाम करने की है।
वॉ टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं और उसके बाद आस्ट्रेलिया के एलन बार्डर (156) इस क्रम में तीसरे स्थान पर हैं। मौजूदा खिलाड़ियों में आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग 145 टेस्ट मैचों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं जबकि भारत के राहुल द्रविड़ 140 टेस्ट मैचों के साथ पांचवें क्रम पर हैं।
वर्ष 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज करने वाले तेंदुलकर ने 168 टेस्ट मैचों की 274 पारियों में 29 बार नाबाद रहते हुए अब तक कुल 13742 रन अपने नाम किए हैं। इनमें 48 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं। तेंदुलकर का औसत 56.08 रहा है जबकि उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 248 रन (नाबाद) रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications