एशिया कप : सहवाग के स्थानापन्न हो सकते हैं कार्तिक (लीड-1)
सहवाग को पाकिस्तान के खिलाफ बीते शनिवार को खेले गए लीग मैच के दौरान चोट लगी थी। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें सुरेश रैना के रूप में रनर लेकर अपनी पारी को आगे बढ़ाना पड़ा था। उस मैच में उन्होंने 32 गेंदों पर सिर्फ 10 रन बनाए थे।
सहवाग की चोट को लेकर भारतीय टीम के मैनेजर रंजीव बिस्वाल ने पत्रकारों से कहा, "सहवाग की मांसपेशियों में खिंचाव है। फिजियोथिरेपिस्ट उनका ध्यान रख रहे हैं। मंगलवार सुबह उनका फिटनेस देखने के बाद ही तय होगा कि वह उसी दिन श्रीलंका के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं।"
बिस्वाल ने कहा कि स्टेंड बाई के रूप में कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की मंजूरी के बाद ही वह मंगलवार के मैच में खेल पाएंगे। भारतीय टीम प्रबंधन ने इस संबंध में एसीसी के सामने अपनी बात रख दी है। उसे जवाब का इंतजार है।
भारत को एशिया कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में 22 जून (मंगलवार) को श्रीलंका से भिड़ना है और 24 जून को श्रीलंका से ही फाइनल में उसका मुकाबला होना है।
बिस्वाल ने कहा कि तेज गेंदबाज आशीष नेहरा हालांकि पूरी तरह फिट होकर अगले मुकाबले के लिए टीम को अपना योगदान देने के लिए तैयार हो गए हैं। बकौल बिस्लाल, "नेहरा को पहले मैच के दौरान पीठ में तकलीफ हुई थी लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications