For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राष्ट्रमंडल खेल : 3,100 खिलाड़ी दिल्ली पहुंचे

By Staff

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने के लिए अब तक 3,100 से अधिक खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। इनमें भारतीय एवं विदेशी दोनों खिलाड़ी शामिल हैं। लगभग 850 खिलाड़ी मंगलवार को पहुंचे।

मंगलवार को पहुंचने वाले खिलाड़ियों में छह बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुके और सात बार वर्ल्ड ट्रैप शूटिंग चैम्पियन रह चुकी कनाडाई खिलाड़ी सुसान नैट्रास भी शामिल हैं। खेलों में वह दो सिल्वर और तीन कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

आयोजन समिति की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जमैका के दल में अलोडिन फोदरगिल (पुरुष वर्ग 400 मीटर), लेरोन क्लार्के (पुरुष वर्ग 100 मीटर), ओशैने बैली (रीबोक ग्रैंड प्रिक्स में 100 मीटर की दौड़ में 2009 में प्रथम स्थान पाने वाले), और रिकाडरे कनिंघम (800 मीटर के विशेषज्ञ) भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा आस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम भी दिल्ली आ चुकी है। यह टीम तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक, पांच विश्व कप खिताब, तीन राष्ट्रमंडल खेल पदक और 12 चैम्पियंस ट्राफी खिताब हासिल कर चुकी है।

मलेशिया के 93 और खिलाड़ी व अधिकारी मंगलवार को पहुंच रहे हैं। ये खिलाड़ी तीरंदाजी, तैराकी, साइकिलिंग, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन और भारोत्तोलन में हिस्सा लेंगे। उत्तरी आयरलैंड, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों के खिलाड़ी मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+