CSK VS RCB: 25 अप्रैल धोनी के लिए है खास, कैसे पार पाएंगे विराट
नई दिल्ली। आईपीएल 11 के इस सीजन में सभी टीमें पूरे दम खम के साथ सीरीज में आगे बढ़ रही हैं। आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मुकाबला पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ है, विराट जहां इस सीजन में आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग के कप्तान हैं। आज दोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। अंक तालिका की अगर बात करें तो चेन्नई की टीम ने अब तक इस सीरीज में कुल 5 मैंच खेले हैं और 4 जीत के साथ अंक तालिका में वो दूसरे नंबर पर हैं वहीं अगर आरसीबी की बात करें तो 5 मैच खेलकर विराट सेना ने केवल 2 मैचों में ही जीत पाई है। विराट को इस सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, लेकिन आरसीबी की इस जीत में जो सबसे बड़ा रोड़ा है वो है आज की तारीख यानी की 25 अप्रैल। ऐसे में आरसीबी कैसे यह मुकाबला जीत पाएगी यह कहना थोड़ा मुश्किल है।
25 अप्रैल को कभी नहीं हारी चेन्नईः आईपीएल के अबतक के इतिहास पर अगर नजर डालें तो चेन्नई सुपरकिंग को कभी इस दिन हार का सामना नहीं करना पड़ा है। अब तक 25 अप्रैल को 6 बार धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने मैच खेला है और 5 मैंचों में उन्होंने जीत दर्ज की है वहीं 2012 में आरसीबी के साथ हुआ एक मुकाबाल बारिश की भेंट चढ़ गया था।
विराट के सामने इतिहास बदलने की चुनौतीः आज आरसीबी और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले में विराट के सामने इस रिकॉर्ड को तोड़ने की चुनौती होगी। वहीं चेन्नई की टीम अपने इस खास रिकॉर्ड को किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहेगी। ऐसे में आज होने वाला यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है। धोनी के लिए एक और सबसे खास नंबर है वह है 7 क्योंकि धोनी का जन्म भी 7 जुलाई को हुआ था, और 25 को अगर हम जोड़ कर देखें तो 2 और 5 मिलकर भी 7 होते हैं। ऐसे में अगर इस आकड़े पर नजर डालें तो धोनी के लिए यह दिन बेहद अहम है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि क्रिकेट का खेल रोज नए रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए जाना जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
