IPL 2018 Final: ये एक्ट्रेस बिखेरेंगी जलवा, फाइनल से पहले रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। आईपीएल का 11वां सीजन समाप्ति की ओर है। आईपीएल 11 का फाइनल मुकाबला दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज (रविवार) को शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। उससे पहले आईपीएल 2018 की क्लोजिंग सेरेमनी में कई स्टार नजर आने वाले हैं। हाल ही में इवेंट की तैयारी करते हुए कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में कृति अपने हिट नंबर में डांस रिहर्सल करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
आप भी देखें ये वीडियो
गौरतलब है कि पिछले साल कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म 'राब्ता' में एक साथ नजर आए थे। कृति इसी फिल्म के टाइटल ट्रैक पर प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। कृति के लिए आईपीएल में कृति सेनन की प्रस्तुति का यह दूसरा साल होगा। पिछले साल भी कृति आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति यहां अपनी फिल्मों 'हीरोपंति', 'राब्ता', 'दिलवाले' और 'बरेली की बर्फी' के गानों पर थिरकती नजर आएंगी।
आईपीएल फाइनल की बात करें तो लीग मैचों की समाप्ति के बाद चेन्नई दूसरे नंबर की टीम थी तो वहीं हैदराबाद पहले नंबर थी। दोनों टीमों के बीच पहला क्वालीफायर खेला गया जहां चेन्नई ने हैदराबाद को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद हैदराबाद ने क्वालीफायर 2 में केकेआर को उसी के घर में हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया। क्वालीफायर 2 से पहले हैदराबाद ने अपने लगातार 4 मैच हारे थे लेकिन उसने पिछले मैच से जीत की लय पकड़ ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
