मैच फिक्सिंग विवाद : आईसीसी ने बट्ट-अकमल से फोन रिकार्ड मांगा
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधी एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने बट्ट और अकमल से इस संबंध में जल्द कार्रवाई करने को कहा है।
आईसीसी ने एक पत्र के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों से इस ब्योरे की मांग की है। यह मांग पिछले महीने ओवल में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान की गई थी। इस मैच से एक सप्ताह बाद ही ताजातरीन मैच फिक्सिंग की घटना प्रकाश में आई थी।
उसी पत्र में एसीएसयू ने दोनों खिलाड़ियों से जून में श्रीलंका में खेले गए एशिया कप के दौरान भी किए गए फोन कॉल का ब्योरा मांगा है।
मैच फिक्सिंग के मामले में आरोपी बट्ट को दो अन्य आरोपियों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर के साथ निलंबित किया जा चुका है। तीनों के खिलाफ जांच चल रही है।
पत्र ने लिखा है कि आईसीसी ने अकमल से कहा है कि वह इंग्लैंड में खेली जा रही नेटवेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल रह सकते हैं लेकिन उनके खिलाफ जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications