यह भी पढ़ें- वीके सिंह को नहीं सूझा जवाब
अर्जेंटीना के कप्तान और चार बार के दुनिया के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेस्सी पर अपनी टीम को 1986 के बाद पहली बार विश्व खिताब दिलाने का दबाव है। टीम के ब्राजील रवाना होने से पूर्व साबेला ने कहा कि मुझे लगता है कि किसी भी चीज से अधिक यह उत्सुकता और चिंता के कारण है।
अर्जेंटीना को विश्व कप में अपना पहला मैच रविवार को बोसनिया हर्जेगोविना के खिलाफ खेलना है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत लाखों-करोड़ों प्रशंसक मेस्सी के प्रदर्शन पर पलकें बिछाए बैठे हैं।