Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लियोन मेसी के आने से नए क्लब PSG के वारे-न्यारे, खूब बरस रहा है पैसा

नई दिल्लीः जैसा कि उम्मीद थी वही हो रहा है। लियोन मेसी के नए क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) के पास धन वर्षा देखने का बेहतरीन समय है। बार्सिलोना क्लब से मेसी की विदाई पेरिस बेस्ट क्लब के लिए मुनाफे का सौदा साबित होने जा रही है। मेसी के नए क्लब पीएसजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कई मिलीयन फॉलोअर्स टूट पड़े हैं। इसमें कोई शक नहीं कि क्लब के ऊपर अच्छी खासी धन वर्षा होने की उम्मीद है।

इससे पहले पीएसजी क्लब के मालिक नासेर ने बुधवार को पहले ही बता दिया था कि मेसी के आने से उनके क्लब में रिकॉर्ड तोड़ कमाई होने की पूरी संभावना है और उनका यह कथन सच साबित हुआ है। उन्होंने कहा था कि दुनिया हैरत में पड़ जाएगी कि 34 साल के मेसी इस क्लब के लिए कितना पैसा बटोर कर लेकर आते हैं।

उन्होंने कहा था, "यह कदम पीएसजी क्लब के लिए बहुत पैसा लेकर आएगा और काफी फैंस भी आएंगे और बहुत ज्यादा आनंद भी आएगा। यहां पर सब के लिए सब कुछ है इसलिए हर कोई खुश होगा।"

यहां पर अमेजॉन कंपनी के बैठे-बैठाए वारे-न्यारे हो गए हैं क्योंकि उसने जून में पीएसजी क्लब के साथ एक डील की थी जिसके तहत बहुत ही कम पैसों में ब्रॉडकॉस्टिंग राइट्स खरीद लिए गए थे। अमेजन को इस क्लब के 80% मैचों को दिखाने के राइट्स मौजूद है। ऐसे में जानकार लोगों का कहना है कि अमेजन ने पहले से ही अपने वारे न्यारे कर लिए थे और अब मेसी के आने से तो इस कंपनी की लॉटरी ही लग गई है। उन्होंने इतने कम पैसों में इतने सारे मैच ब्रॉडकास्ट करने का अधिकार जुटा लिया है और अब मेसी बीच में शामिल हो गए हैं तो यह कंपनी के लिए बहुत ही मुनाफे की बात हो चुकी है।

पीएसजी के पास काफी पैसा माना जाता है और यहां पर ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार ने भी 2017 में अपना नाम दर्ज कराया है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को ट्रैक करने वाली एजेंसियों के मुताबिक पीएसजी को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने बताया है कि पीएसजी को करीब 3 मिलीयन फॉलोअर्स का फायदा हुआ है जिसमें 2.1 मिलियन इंस्टाग्राम से है जबकि 611000 फेसबुक से हैं और यह सब करामात शुक्रवार की शाम से मंगलवार की शाम तक के बीच हुई है।

जबकि एक दूसरी एजेंसी बताती है कि इंस्टाग्राम पर ही पिछले 24 घंटों में 4.5 मिलियंस संख्या बढ़ गई है। दूसरी ओर मेसी के पुराने क्लब बार्सिलोना के लिए थोड़ा घाटे का समय है क्योंकि उसके प्रेसिडेंट जॉन लापोर्टा ने क्लब की एक तिहाई इनकम के लिए मेसी को जिम्मेदार ठहराया था। बताया जा रहा है कि मेसी के जाने से इस क्लब की ब्रांड वैल्यू 11% तक घट सकती है जबकि मेसी के आने से पीएसजी की वैल्यू 10 से 20% तक बढ़ सकती है। अप्रैल में और फॉर्ब्स ने पीएसजी की वैल्यू 2.5 बिलीयन डॉलर लगाई थी।

Story first published: Thursday, August 12, 2021, 16:24 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+