Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान की तरह यहां के क्रिकेट में भी अराजकता की स्थिति : इमरान

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक राष्ट्रीय खेल-क्रिकेट की दशा सुधारने के लिए इमरान ने देश के राष्ट्रपति और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के संरक्षक आसिफ अली जरदारी से सकारात्मक पहल करने की अपील की है।

इमरान ने कहा, "जरदारी अगर सचमुच पाकिस्तान में क्रिकेट की दशा सुधारना चाहते हैं तो इसे एक संस्थान का दर्जा दिलाने के लिए पहल करें। मैं तो कहता हूं कि क्रिकेट को संवैधानिक रूप से राष्ट्रीय खेल का दर्जा दे दिया जाए और पीसीबी को चलाने वाले अधिकारियों की नियुक्ति बकायदा चुनाव के जरिए हो।"

इमरान ने क्रिकेट से जुड़े मुद्दों को निपटाने के लिए जरदारी द्वारा गोलमेज बैठक की बात को हास्यास्पद करार दिया।

उन्होंने कहा, "एक देश में जहां क्रिकेट का काम एक तदर्थ समिति देख रही हो, वहां के राष्ट्रपति का यह कहना कि क्रिकेट के मुद्दों को गोलमेज बैठक द्वारा सुलझाया जा सकता है, हास्यास्पद लगता है। क्या जरदारी को यह नहीं पता कि पूर्व अध्यक्ष नसीम अशरफ ऐसी बैठकों पर लाखों रुपये बर्बाद कर चुके हैं और नतीजा सिफर रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+