For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

एक शब्द की वजह से 3 महीने के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल से बैन हुए लियोन मेसी

नई दिल्ली: हाल में ही में एशियन फुटबॉल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई थी जिसके अनुसार मैच फिक्सिंग मामले में चार एशियाई फुटबॉलरों को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है। ये सभी फुटबॉलर एएफसी कप के दौरान मैच फिक्सिंग के दोषी पाए गए थे। लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से भी बड़ी खबर आ रही है और इस बार मामला फुटबॉलर सुपरस्टार लियोन मेसी से जुड़ा हुआ है। अर्जेंटीना के फुटबॉल कप्तान लियोन मेसी को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से तीन महीने के लिए बैन कर दिया गया है।

दरअसल मेसी ने दावा किया था कि कोपा अमेरिका कप ब्राजील के लिए पहले से फिक्स कर दिया गया था। मेसी ने यह बात प्ले-ऑफ मैच जीतने के बाद कही थी। इस मैच में अर्जेंटीना ने चिली को हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं, मेसी पर पचास हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला दक्षिण अमेरिकन फुटबॉल कन्फेडरेशन ने लिया है।

बता दें कि कोपा कप के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को मेजबान ब्राजील ने 2-0 से मात दे दी थी। इसके मैच में अर्जेंटीना ने रेफरी की ओर से कई गंभीर गलतियां होने का दावा किया था। मेसी ने बाद में इसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतियोगिता को फिक्स बताया था।

मेसी के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए एक हफ्ते का समय है। इस बैन का मतलब यह होगा कि मेसी को अर्जेंटिना के आगामी दोस्ताना मैचों में बाहर बैठना होगा। यह मैच चिली, मैक्सिको और जर्मनी के खिलाफ सितंबर और अक्टूबर में खेले जाएंगे।

मेसी को कोपा अमेरिका कप में चिली के खिलाफ मैच के दौरान काफी गुस्सा करते हुए पाया गया था। उनको मैच के 37वें मिनट में रेड कार्ड भी दिखाया गया। मेसी ने कहा था- हमको इस भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनना है। अर्जेंटिना का विश्व कप 2022 क्वालिफाई अभियान मार्च 2020 से शुरू हो रहा है।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 13:30 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+