फीफा विश्व कप : टिकटों की अंतिम खेप जारी
दो महीनों में दूसरी बार दक्षिण अफ्रीकी फुटबाल प्रेमी टिकटों के लिए कतार में दिखे। आयोजन समिति ने कहा है कि ये टिकट फाइनल, सेमीफाइनल और उद्घाटन समारोह सहित सभी 64 मैचों के लिए हैं। इन तक आम लोगों की पूरी पहुंच होगी।
टिकटों की बिक्री फीफा डॉट कॉम, कॉल सेंटरों, टिकट केंद्रों, फर्स्ट नेशनल बैंक ( एफएनबी) ब्रांचों और शॉपराइट/चेकर्स शॉपिंग सेंटर के जरिए हासिल किए जा सकते हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जोहांसबर्ग के रेडियो स्टेशन '702 रेडियो' ने खबर दी है कि शुक्रवार को जब टिकटों की बिक्री सुबह नौ बजे शुरू हुई तभी तकनीकी समस्या के कारण उसे रोक देना पड़ा।
जोहांसबर्ग और केपटाउन में स्थित टिकट बिक्री केंद्रों में कतार में लगे हजारों प्रशंसकों को इस कारण घोर निराशा हुई। यहां का तापमान सात डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है लेकिन फुटबाल प्रेमियों के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं देखी जा रही है।
फीफा ने कहा है कि विश्व कप के लिए कुल 28 लाख 80 हजार टिकट जारी किए जाने थे, जिनका 90 फीसदी हिस्सा बेचा जा चुका है। विश्व कप आयोजन 11 जून से 11 जुलाई तक 10 आयोजन स्थलों पर होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications