Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : 'पॉल बाबा' को खरीदना चाहता है स्पेनवासी

व्यवसायी ने कहा है कि वह पॉल ऑक्टोपस को उत्तरपश्चिम स्पेन में आयोजित होने वाले वार्षिक अगस्त महोत्सव के दौरान लोगों को दिखाना चाहता है। पॉल को स्पेन लाने का सुझाव ओरेंसी शहर के मेयर कार्लोस मोंटेस ने दिया है। उनका मानना है कि पॉल अगस्त महोत्सव में भारी संख्या में लोगोंे को आकर्षित करने में सफल रहेगा।

पॉल अभी जर्मनी के ओबेरहाउसेन के सी लाइफ एक्वेरियम में रहता है। उसने फीफा विश्व कप के कई मैचों की सटीक भविष्यवाणी करके अपार शोहरत बटोरी है। मछली का कारोबार करने वाले स्पेनी व्यवसायी के पास 14,000 जीव-जंतुओं का अपार संग्रह है। व्यवसायी मैनुएल पाजो ने कहा, "हम पॉल को खाना नहीं चाहते।"

पाजो ने कहा है कि अगर जर्मनी पॉल को उन्हें बेचने से इंकार करता है तो वह उसे कुछ समय के लिए लोन पर लेना चाहेंगे, जिसके कि वह उसे अगस्त महोत्सव में लोगों को दिखा सकें।

पॉल ने शुक्रवार को भविष्यवाणी की है कि स्पेन की टीम अगला विश्व चैम्पियन बनेगी। मीडिया के हुजूम के बीच पॉल ने इस बात का खुलासा किया। पॉल को स्पेन को नया विजेता घोषित करने में मात्र तीन मिनट का समय लगा जबकि कुछ मैचों के परिणाम की भविष्यवाणी करने में पॉल ने 70 मिनट तक का समय लिया था।

इससे पहले, पॉल ने जर्मनी को तीसरे स्थान के लिए शनिवार को खेले जाने वाले प्लेऑफ मुकाबले का विजेता बताया। इस मुकाबले में जर्मनी की भिड़ंत उरुग्वे के साथ होनी है।

इस भविष्यवाणी के दौरान पॉल पहले तो जर्मनी के राष्ट्रध्वज वाले डब्बे पर जाकर बैठा लेकिन फिर उरुग्वे के झंडे वाले डब्बे पर जाकर बैठ गया। इसके 15 मिनट बाद वह एक बार फिर जर्मनी के डब्बे पर लौटा और उसका ढक्कन खोलकर उसमें रखा खाना खा गया।

पॉल ने स्पेन और जर्मनी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी की थी। पॉल ने भविष्यवाणी की थी कि जर्मनी की टीम आस्ट्रेलिया, घाना, इंग्लैंड एवं अर्जेटीना के खिलाफ जीत जाएगी लेकिन स्पेन और सर्बिया के हाथों उसे हार झेलनी पड़ेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+