सॉसर सिटी। दो बार चैंपियन रह चुकी अर्जेंटीना के मजबूत खिलाड़ी लिओनेल मेस्सी ने कहा है कि उनकी टीम इस साल ट्रॉफी की मजबूत दावेदारी के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि डिएगो माराडोना के दिशा-निर्देशन में खेल रही इस टीम से भिड़ना किसी के लिए आसान नहीं होगा।
मेस्सी ने कहा कि इस समय कोई भी टीम हमसे अच्छी नहीं है। हाल ही में यूरोपियन गोल्ड बूट जीतने वाले मेस्सी ने कहा हमें किसी के सामने कुछ सिद्ध नहीं करना है। हमें सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन करना है और विश्वकप लेकर वापस लौटना है।