Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफरीदी को लंबा वक्त मिलना चाहिए : इमरान

लाहौर, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान का कहना है कि नवनियुक्त कप्तान शाहिद अफरीदी को ज्यादा वक्त दिया जाना चाहिए ताकि वह टीम को सही ढंग से संतुलित बना सकें।

वर्ष 1992 का विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे इमरान ने शुक्रवार को कहा, "मेरे संन्यास लेने (1992 में) के बाद आस्ट्रेलिया ने अब तक महज तीन कप्तान बदले जबकि इसी दौरान पाकिस्तान ने 24 से अधिक कप्तान बदल दिए। यही वजह है कि आज आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों में इतना फर्क नजर आता है।"

स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार इमरान ने कहा कि फिलहाल कप्तानी के लिए अफरीदी ही सबसे बेहतर विकल्प थे। उन्होंने कहा, "अगर अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाता तो फिर यह जिम्मेदारी किसे दी जाती? अफरीदी ही पहली पसंद हैं। उन्हें लंबा समय दिया जाना चाहिए।"

इमरान के मुताबिक क्रिकेट के तीनों स्वरुपों के लिए विभिन्न कप्तान नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा, "क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जहां योग्य कप्तान की जरूरत होती है। अगर कोई कप्तान एक स्वरूप में सफल होता है तो मेरा मानना है कि वह तीनों स्वरुपों में भी कामयाब रहेगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+