त्रिकोणीय श्रृंखला : रैना और रोहित ने भारत को संभाला (लीड-3)
भारतीय टीम ने 17 ओवरों की समाप्ति तक अपने तीन शुरुआती विकेट गंवा दिए थे लेकिन रैना और रोहित ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 67 रन जोड़कर टीम को संभाल लिया है। भारतीय टीम ने 30 ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं।
रैना 53 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 37 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि रोहित ने 65 गेंदों पर 31 रन बनाए हैं। जिंबाब्वे की टीम ने 27 रन अतिरिक्त के तौर पर दिए हैं।
भारत ने अब तक सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (22), मुरली विजय (11) और उपकप्तान विराट कोहली (0) के विकेट गंवाए हैं। विजय और कोहली रन आउट हुए।
भारत ने अपना पहला विकेट 56 रन पर गंवाया था लेकिन अगले पांच रनों पर उसके और दो बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए। कार्तिक का विकेट प्रास्पर उत्सेया ने लिया।
श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है। इस श्रृंखला के लिए नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सहित आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
इसके अलावा गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह तथा प्रवीण कुमार भी इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications