Lionel Messi: स्किल के सामने उम्र कभी हावी नहीं होती और यह बात अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने साबित कर दी है। मेसी ने अपने 36वें जन्मदिन पर धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मैत्री मुकाबले में फ्री किक गोल से दिल जीत लिया, उन्होंने मैच में तीन गोल दागे। मुकाबला अर्जेंटीना और नेवल्स ओल्ड बॉयज के बीच हुआ।
मेसी के यह मुकाबला ख़ास था। दो वजहें थीं। एक तो उनका जन्मदिन था और दूसरा यह था कि नेवल्स के साथ ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मुकाबले में लियोनेल स्कलोनी और सर्जियो अगुएरो जैसे खिलाड़ी शामिल थे।
हर किसी की नज़रें मेसी की तरह ही थीं और फैन्स ने भी उनका तगड़ा स्वागत किया। चौथे ही मिनट में अर्जेंटीना को फ्री किक मिल गई और मेसी कहां चूकने वाले थे। उन्होंने इसे गोल बॉक्स में पहुंचाते हुए टीम को बढ़त दिला दी। मेसी के दमदार गोल पर फैन्स भी झूम उठे।
मुकाबले के बाद मेसी ने पिछले साल कतर में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करने को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में पहले ही बता चुका हूँ कि इस बार कप उठाने की बारी अर्जेंटीना की थी। इसके पीछे काफी खिलाड़ियों का योगदान था जिन्होंने टीम के लिए शानदार काम किया।
🎥 | Leo Messi’s third goal. HATTRICK ⚽️⚽️⚽️ pic.twitter.com/cUh1F7QVRP
— PSG Chief (@psg_chief) June 24, 2023
मेसी ने अपने संन्यास के बारे में कहा कि मैंने वह हासिल किया है जो हर फुटबॉलर का सपना होता है, यानी वर्ल्ड कप जीतने का सपना। जब इस गेम को मैं छोड़ने जाऊँगा तो उन सभी चीजों को याद करूंगा जो मैंने हासिल की है। उन सभी बातों और पलों का मैं आनन्द लेना चाहूँगा। इस बयान से मेसी ने दर्शा दिया है कि फ़िलहाल वह संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे।