कोलंबो टेस्ट : भोजनकाल तक श्रीलंका ने बनाए 128 रन (लीड-2)
स्थानीय सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों थरंगा पारानाविताना और तिलकरत्ने दिलशान ने बेहरीन शुरुआत दी। दोनों पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। दिलशान 54 रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर वी.वी.एस. लक्ष्मण के हाथों लपके गए।
दिलशान के आउट होने के बाद कुमार संगकारा ने पारानाविताना के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। पाराविताना 45 और संगकारा 18 रन बनाकर नाबाद हैं। तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम पहले से ही 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
उधर, इस मैच के आरंभ होने से ठीक पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह को चोटिल होने की वजह से अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा।
गंभीर के घुटने में चोट है और ऐसे में टीम प्रबंधन ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। दूसरी ओर गॉल टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले युवराज बीमार होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे। इन दोनों के स्थान पर टीम में मुरली विजय और सुरेश रैना को शामिल किया किया है। रैना का यह पहला टेस्ट मैच है।
भारतीय टीम पहले ही खिलाड़ियों की खराब फिटनेस और औसत दर्जे के प्रदर्शन से मुश्किल में है। तेज गेंदबाज जहीर खान और एस. श्रीसंत चोटिल होने की वजह से पहले ही इस दौरे से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में इन गंभीर और युवराज का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ा आघात है।
गॉल टेस्ट में 10 विकेट से हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण है। अगर तीन मैचों की इस श्रृंखला में भारतीय टीम की 0-2 या फिर 0-3 से हार होती है तो उससे सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेस्ट टीम का ताज छिन जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications