जोहांसबर्ग। अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले नाइजीरिया के डिफेंडर सानी काइटा ने कहा है कि लियोनेल मेस्सी चाहे जितने बड़े खिलाड़ी क्यों न हों, लेकिन मुझसे डरते हैं। सानी ने कहा, "मेस्सी एक अच्छे खिलाड़ी हैं, वो तेज हैं और सामने वाले को मात देने की बहुत सारी ट्रिक्स जानते हैं, लेकिन फिर भी वो अजेय नहीं हैं। मुझे पक्का विश्वास है वो मुझसे डरते हैं।"
सानी ने कहा, "अर्जेंटीना के खिलाफ पिछले दो मैचों में मेरे आक्रामक प्रदर्शन के बाद से मेस्सी व उनकी टीम मुझसे डरने लगी है। मेस्सी से मेरी दो बार भिड़ंत हुई और दोनों बार मैने उन्हें कमजोर साबित कर दिया। उन्हें अच्छी तरह पता है कि पिछले तीन बार से वो नाइजीरिया के खिलाफ सिर्फ किसमत के दम पर जीत हांसिल कर सके हैं।"
देखें- मेस्सी का होगा फीफा 2010: माराडोना
नाइजीनिया के आक्राम खिलाड़ी सानी ने आगे कहा, "अर्जेंटीना के खिलाफ मैच कठिन होगा, लेकिन मुझे लगता है मेरी टीम उन्हें हराकर ग्रुप मैचों में क्वालीफाई करने का दम रखती है।"
सानी की यह आक्रामक टिप्पणी अर्जेंटीना की टीम का मनोबल कितना तोड़ सकती है, यह तो मैच का परिणाम ही बताएगा। जो भी हो नाइजीरिया और अर्जेंटीना की टक्कर रोमांचक होने वाली है।