मैच फिक्सिंग विवाद : विटोरी ने कहा दोषियों पर लगे आजीवन प्रतिबंध
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान विटोरी ने कहा कि ताजातरीन घटना क्रिकेट की गरिमा के लिए खतरनाक है, लिहाजा इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी खिलाड़ी के साथ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।
बकौल विटोरी, "अगर आप पकड़े जाते हैं तो आप पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। इस गलती की यही एक सजा है। मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग में किसी भी खिलाड़ी का नाम सामने आने से क्रिकेट की साथ को काफी नुकसान पहुंचता है।"
विटोरी ने कहा कि इस मामले में आरोपी-सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर अगर खुद को निर्दोष साबित करने में सफल रहे तो यह खेल के लिए बहुत अच्छी बात होगी।
विटोरी ने कहा, "हर किसी को खुद को साबित करने का मौका मिलना चाहिए। मैं आशा करता हूं कि पाकिस्तानी खिलाड़ी खुद को सही साबित कर सकेंगे। यह खेल की गरिमा के लिए जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications