दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया (लीड-1)
आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने हर्शेल गिब्स (38) और जैक्स कैलिस (13) का विकेट खोकर 38.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गिब्स ने अमला के साथ अपनी टीम को तेज शुरुआत देते हुए 29 गेंदों पर आठ चौके लगाए।
अमला ने 103 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए जबकि डिविलियर्स ने 85 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का लगाया। डिविलियर्स को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। पांच मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है।
इससे पहले, तेज गेंदबाज डेल स्टेन (49/3) और मखाया एंटिनी (52/3) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलियाई टीम के सभी बल्लेबाजों को 222 रनों पर पेवेलियन लौटा दिया था।
दक्षिण अफ्रीकी टीम की अनुशासित गेंदबाजी और उम्दा क्षेत्ररक्षण के कारण आस्ट्रेलियाई टीम 48 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। दक्षिण अफ्रीका की ओर जेहान बोथा ने भी 28 रन देकर दो विकेट लिए।
आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक 63 रनों का योगदान दिया, जबकि जेम्स होप्स ने 42 रन बनाए। पोंटिंग ने अपनी 70 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए।
होप्स ने 44 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा। इसके अलावा माइकल हसी ने 28, डेविड हसी ने 24 और कैमरून व्हाइट ने 30 रन बनाए।
अपनी धुआंधार शैली के लिए मशहूर आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज शान मार्श (13) और डेविड वार्नर (1) ने निराश किया। ब्रेड हेडिन भी मात्र तीन रन बना सके। शॉन टेट चार रन बनाकर नाबाद लौटे।
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मेहमान टीम ने पहला मुकाबला तीन विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच पांच रन से जीतकर मेजबान टीम ने बराबरी कर ली थी लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर तीन विकेट की जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications