वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' से बातचीत के दौरान एरेना ने कहा, "मेरा मानना है कि बेकहम में अभी और 10 वर्षो तक खेलते रहने की क्षमता है। वह अभी 35 के हैं और निश्चित तौर पर 45 वर्षो तक मैदान में सक्रिय रहेंगे।"
इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम की कप्तानी कर चुके बेकहम फिलहाल एड़ी की चोट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं। यह चोट उन्हें इस वर्ष मार्च में इटली में एसी मिलान के लिए खेलते वक्त लगी थी।
बेकहम को लॉस एंजेलिस गैलेक्सी क्लब ने लोन पर आधारित करार के तहत छह महीने के लिए इटली में खेलने की इजाजत दी थी। इस चोट के कारण बेकहम इंग्लैंड के लिए विश्व कप में नहीं खेल सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।