त्रिकोणीय श्रंखला : श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया (राउंडअप)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 48.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 40.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए।
श्रीलंका की ओर से उपल थरंगा ने 70, कुमार संगकारा ने 48 और समरवीरा ने 36 रन बनाए। श्रीलंका का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का गिरा। दिलशान सिर्फ पांच रन बना सके। उनका विकेट केइल मिल्स के खाते में गया।
कुमार संगकारा 20वें ओवर में स्टायरिश की गेंद पर गुपटिल के हाथों लपके गए। जयवर्धने पांच रन ही बना सके। मैकुलम की गेंद पर वह टेलर को कैच दे बैठे। थरंगा 37वें ओवर में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने नौ चौके लगाए।
इसके बाद मैथ्यूज शून्य पर, कुलसेकरा सात रन और हेरात 2 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने 48.1 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 192 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज ने तीन-तीन सफलता अर्जित की जबकि रंगना हेराथ को दो सफलता मिली।
बीजी वॉटलिंग ने मेहमान टीम के लिए सर्वाधिक 55 रनों का योगदान दिया जबकि स्कॉट स्टायरिश ने 24 और नेथन मैक्लम ने 36 रन जोड़े। वॉटलिंग और स्टायरिश ने चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।
इसके अलावा मार्टिन गुपटिल (0), कप्तान रॉस टेलर (16), डेव विलियमसन (0), गारेथ हॉपकिंस (14) और डरेल टफी (0) ने निराश किया। कीवी टीम ने दो रन के कुल योग पर अपना पहला विकेट गंवाया था। उसके बाद से वह निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।
केइल मिल्स (11) और टिम साउथी (13) ने अंतिम समय में अपनी टीम के लिए छोटी किंतु उपयोगी साझेदारियों को अंजाम दिया। यही कारण है कि एक समय 123 रनों पर अपने सात विकेट गंवा चुकी कीवी टीम अपेक्षाकृत अच्छा स्कोर हासिल करने में सफल रही।
कीवी टीम ने पहले मुकाबले में भारत को 200 रनों से पराजित किया था। उस मैच में कप्तान टेलर और स्टायरिश को छोड़कर कोई और बल्लेबाज अपना जलवा नहीं दिखा सका था। गेंदबाजों ने हालांकि शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 88 रनों पर ढेर कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications