यूनुस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं मलिक : आलम
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक यूनुस के प्रति मलिक के सहयोगात्मक रवैये से सबसे ज्यादा खुशी कोच को ही हो रही है।
कोच ने माना है कि दो प्रमुख खिलाड़ियों के कदम से कदम मिलाकर चलने से उनकी टीम 21 फरवरी से नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पराजित कर सकती है।
बकौल कोच, "मैं जानता हूं कि हमारे खिलाड़ी इतने समझदार हैं कि वे व्यक्तिगत मनमुटाव को भुलाकर देशहित में एक हो सकते हैं। मैं इससे खुश हूं। हमारी टीम में श्रीलंका को हराने की काबिलियत है और मैं जानता हूं कि 21 फरवरी को हम इसे साबित भी कर देंगे।"
आलम ने कहा कि दो मैचों की श्रृंखला में स्पिनर अहम किरदार निभाएंगे। उन्होंने कहा, "इस श्रृंखला में स्पिनरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। श्रीलंकाई टीम जहां मुथैया मुरलीधरन और असंथा मेंडिस पर गुमान कर रही है वहीं हम दानिश कनेरिया से अच्छे प्रदर्शन की आशा कर रहे हैं।"
कनेरिया ने अब तक 51 टेस्ट मैचों में 220 विकेट लिए हैं। वह पाकिस्तान के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज अब्दुल कादिर के 236 विकेटों का रिकार्ड तोड़ने से मात्र 16 कदम दूर हैं। आलम को भरोसा है कि कनेरिया आगामी श्रृंखला के दौरान यह मुकाम हासिल कर लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications