Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फुटबॉल: 11 साल में पहली बार लियोन मेसी नहीं कर पाए ये कारनामा

नई दिल्ली। साल 2018 का सफर फिलहाल अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोन मेसी के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है। संन्यास के बाद वापसी करने वाले मेसी इस साल फीफा वर्ल्डकप में अपनी टीम अर्जेंटीना के लिए खुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। मेसी के प्रशंसकों के लिए एक और निराशा भरी खबर है। लचर प्रदर्शन के चलते स्टार लियोन मेसी इस साल के टॉप प्लेयर बनने की रेस से बाहर हो गए हैं। फीफा के सर्वश्रेष्ठ मेंस खिलाड़ी पुरस्कार के लिए जहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लुका मोड्रिच और मोहम्मद सालाह को नामांकित किया गया वहीं इस फेहरिस्त में लियोनल मेसी को जगह नहीं दी गई है।

पहले कायम रहा है दबदबा:
पिछले दशक में मेसी और रोनाल्डो दोनों में इस पुरस्कार के लिए होड़ लगी रहती थी। दोनों खिलाड़ियों का दबदबा बना रहता था। लेकिन एफसी बार्सिलोना के खिलाड़ी पिछले लगातार 11 वर्षों से टॉप तीन खिलाड़ियों में शामिल होने के बाद इस साल दावेदारों की सूची से गायब है और यह खबर उनके और उनके प्रशंसकों के लिए काफी निराशा भरी है।

फ्रांस की वर्ल्ड कप विजेता टीम के मैनेजर डिडीयर डेशचैम्प्स, क्रोएशिया के मैनेजर ज्लात्को डॉलिच और रीयाल मैड्रिड के पूर्व कोच जिनेदिन जिदान को फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

गोलकीपर के लिए नामांकन: के पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ियों में फ्रांस के ह्यूगो लॉरिज, डेनमार्क एवं लीसेस्टर के कैस्पर शमेईशेल और बेल्जियम एवं रीयाल मैड्रिड के थिबोत कोर्टोइस शामिल हैं।

महिलाओं में नार्वे और ल्योन की खिलाड़ी एडा हेगरबर्ग, जर्मनी और ल्योन की ड्ज्सेनिफर मारोज्सान, ब्राजील और ओरलैंडो प्राइड की पांच बार की विजेता मार्ता को नामांकित किया गया है।

Story first published: Tuesday, September 4, 2018, 16:19 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+