Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : सुपर किंग्स टीम से बाहर हुए फ्लिंटॉफ

फ्लिंटॉफ को चैम्पियंस लीग के लिए संभावित टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट से समय रहते उबर नहीं पाने के कारण उन्हें बुधवार को जारी 15 सदस्यीय मुख्य टीम से अलग रखा गया है।

फ्लिंटॉफ चोट से उबर नहीं पाने के कारण मौजूदा सत्र में नहीं खेल सकेंगे। इसकी पुष्टि उनकी काउंटी टीम लंकाशायर ने भी कर दी है। चिकित्सकों ने फ्लिंटॉफ को आराम की सलाह दी है।

सुपर किंग्स के निदेशक वी.बी. चंद्रशेखर ने आईएएनएस से कहा, "फ्लिंटॉफ चोटिल होने के कारण चैम्पियंस लीग के लिए हमारी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।"

इस टीम की कमान भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों में है। धौनी की कप्तानी में ही सुपर किंग्स ने इस वर्ष आईपीएल खिताब जीता है।

15 सदस्यीय टीम में फ्लिंटॉफ के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल, अभिनव मुकुंद, सुदीप त्यागी और श्रीलंका के थिसिरा परेरा जगह नहीं बना सके हैं। परेरा इस वर्ष अपनी घरेलू टीम वायम्बा इलेवंस के लिए खेलेंगे।

सुपर किंग्स टीम में मुथैया मुरलीधरन, थिलन तुषारा, माइकल हसी, डगलस बोलिंगर, मैथ्यू हेडन और एल्बी मोर्कल जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं। भारत के युवा खिलाड़ी सुरेश रैना भी इसी टीम का हिस्सा हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+