Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुपर सीरीज बैडमिंटन : चुनौती देकर हारीं साइना (लीड-1)

मलेशिया के साबा शहर में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हांगकांग की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चेंग वांग ने साइना को पराजित कर दिया। हालांकि साइना ने वांग के सामने गंभीर चुनौती पेश करते हुए पहला सेट जीत लिया था लेकिन बाद में वे अपने खेल पर नियंत्रण नहीं रख सकीं।

विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांग ने प्रतियोगिता की सातवीं और विश्व की दसवीं वरीयता प्राप्त साइना को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 14-21, 16-21 से हरा दिया।

साइना ने शुक्रवार को ग्रुप-बी के मुकाबले में वोंग मेउ चू को पराजित करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया था। यह पहला मौका था जब साइना ने वू को धूल चटाई थी।

साइना ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैं थकी हुई थी। पिछला मुकाबला काफी देर से समाप्त हुआ था और मैं शुक्रवार रात को ठीक से सो नहीं सकी थी। शनिवार को सुबह ही मेरा मैच था। मैं पहला सेट जीतने में सफल रही लेकिन बाद में अपने खेल पर नियंत्रण नहीं रख सकी।"

सायना ने स्वीकार किया कि इस साल उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और वे इससे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह साल बेहतरीन रहा। ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से लेकर शीर्ष-10 में जगह बनाने तक, कुल मिलाकर मैं अपनी कामयाबी से खुश हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+