भारतीय टीम नहीं गई, तो हम जाएंगे पाकिस्तान : रणातुंगा
श्रीलंका के समाचार पत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक रणातुंगा ने कहा, "अगर हमें निमंत्रित किया गया तो हम पाकिस्तान जाकर खेलना पसंद करेंगे लेकिन उससे पहले हमें भारत सरकार के जवाब का इंजतार करना होगा।"
मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक स्तर पर बढ़े तनाव के कारण दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में होने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रंखला पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस श्रंखला को सफल बनाने के लिए अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन उसने यह भी संकेत दिए हैं कि अगर इस श्रंखला के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं आती है तो वह श्रीलंका के साथ अपने देश में या फिर किसी अन्य स्थान पर श्रंखला खेल सकता है।
पाकिस्तान के हालात के बारे में रणातुंगा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगर उनकी टीम पाकिस्तान दौरा करती है तो वहां की सरकार उसे पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएगी।
बकौल रणातुंगा, "पाकिस्तान ने कई मौकों पर साबित किया है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षा करने में सक्षम है। एशिया कप के दौरान उसने अच्छी व्यवस्था की थी। इस लिहाज से मैं इस बात को लेकर भरोसेमंद हूं कि वहां की सरकार हमारी टीम को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications