बार्सिलोना: बार्सिलोना के स्टार लियोनेल मेसी ने चैम्पियंस लीग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है उन्होंने 34 अलग टीमों के खिलाफ गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है। मेसी ने बुधवार (27 नवंबर) को बोरूसिया डॉर्टमंड में गोल करने के साथ ही यह उपलब्ध हासिल कर ली।
मेसी ने कैंप नोउ में ग्रुप एफ के मुकाबले में लुइस सुआरेज के गोल के बाद बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया।
इसके साथ ही डॉर्टमुंड 34वीं टीम बन गई, जिसके खिलाफ मेसी ने चैंपियंस लीग में गोल किया, इसके साथ ही अर्जेंटीना के स्ट्राइकर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और राउल के साथ साझा किए गए अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
मेस्सी ने सुआरेज से एक क्लीस पास प्राप्त किया जिसको उन्होंने खेल के 33वें मिनट में गोल में तब्दील कर दिया।
⭐ A NEW RECORD for Leo #Messi ⭐
— FC Barcelona (@FCBarcelona) November 27, 2019
⚽ against 3️⃣4️⃣ different teams!
🔥The MOST EVER in the UEFA @ChampionsLeague!🔥 pic.twitter.com/PeC7oMV3bD
32 वर्षीय मेसी ने पिछले महीने रोनाल्डो और राउल की बराबरी की, जब उन्होंने स्लाविया प्राग पर 2-1 से जीत दर्ज की। मेसी ने बार्सिलोना के तीसरे गोल के लिए एंटोनी ग्रीज़मैन को भी सेट किया जिसके साथ ही उनकी टीम ने क्वालिफेकेशन में जगह पक्की कर ली।
77वें मिनट में किए गए इस गोल की मदद से बार्सिलोना ने 3-1 से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। बार्सिलोना की टीम इस समय ग्रुफ एफ में पहली पॉजिशन पर बनी हुई है। इस टीम के चैंपियंस लीग की अंक तालिका में कुल 11 अंक हैं।