एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में कोई बदलाव नहीं
चार मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर 354 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की थी। उस मैच में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 11 विकेट झटके थे। पाकिस्तान की दूसरी पारी 80 रनों पर लुढ़क गई थी।
इस बीच, 'द टेलीग्राफ' ने खबर दी है कि पाकिस्तानी मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए टीम में शामिल किए गए पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ का दूसरे टेस्ट में खेल पाना तय नहीं है। यूसुफ का वीजा अब तक तैयार नहीं हो सका है। ऐसे में उनके इंग्लैंड पहुंचने की संभावना कम नजर आ रही है।
पाक टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट के लिए अनुभवी स्पिनर दानिश कनेरिया को बाहर कर दिया है। कनेरिया के स्थान पर 18 वर्षीय स्पिन गेंदबाज रजा हसन को अंतिम-11 में जगह दी गई है। कनेरिया को प्रदर्शन सुधारने के लिए काउंटी में खेलने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications