For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

लियोन मेसी ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड, अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप क्वालिफायर में जिताया

नई दिल्लीः लियोनेल मेसी ने गुरुवार को विश्व कप क्वालीफायर में ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिसके चलते अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से हराया। मेसी ने पेले का यह रिकॉर्ड साउथ अमेरिकन गोल स्कोरिंग के तहत तोड़ा है। ये दोनों ही खिलाड़ी साउथ अमेरिका क्षेत्र से आते हैं।

मेस्सी दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल इतिहास में टॉप स्कोरर बन गए हैं। 34 वर्षीय ने पेले के 77 के टैली को पछाड़ते हुए अर्जेंटीना के लिए 79 गोल किए हैं।

अर्जेंटीना के कप्तान ने ब्यूनस आयर्स के मोनुमेंटल स्टेडियम में करीब 20,000 लकी फैन्स के सामने 14वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया। उन्होंने एक बार फिर 64वें मिनट में दूसरा गोल किया। मेसी ने 88वें मिनट में अपनी गोल हैट्रिक पूरी की।

अर्जेंटीना के अब 18 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर है। बोलीविया छह के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है।

इस अंतरराष्ट्रीय विंडो के बाद ब्राजील और अर्जेंटीना के लिए प्रतियोगिता से एक मैच कम होगा क्योंकि रविवार को उनका मैच सस्पेंड कर दिया गया था। फीफा ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि मैच का क्या होगा।

दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर में शीर्ष चार टीमों को अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप में सीधे स्थान मिलेगा, और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ में जाएगी।

इससे पहले उरुग्वे इक्वाडोर को 1-0 से हराकर तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया था।

उरुग्वे ने इक्वाडोर के खिलाफ आखिरी मिनट में घरेलू जीत हासिल करने में कामयाबी हासिल की, जो विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदों के लिए महत्वपूर्ण थी। इक्वाडोर के अब 13 अंक हैं, वह चौथे स्थान पर है, वह भी अगले साल कतर जाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

कोलंबिया को स्ट्राइकर मिगुएल बोरजा के शानदार प्रदर्शन में चिली के खिलाफ 3-1 से घरेलू जीत भी मिली। साथ ही गुरुवार को पराग्वे ने वेनेजुएला को 2-1 से हराया।

Story first published: Friday, September 10, 2021, 9:38 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+