राष्ट्रमंडल खेलों के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों से निपटा जाना चाहिए : गिल
गिल का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने ब्रिटेन की एक कंपनी को अवैध तौर पर धन हस्तातंरित किया है। इस मामले में राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति द्वारा ब्रिटेन के राजस्व एवं सीमा शुल्क विभाग को लिखे गए एक पत्र के बाद ब्रिटेन सरकार छानबीन कर रही है।
मीडिया के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गिल ने कहा, "हमें देश के सम्मान का ध्यान रखते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के अच्छे आयोजन की प्राथमिकता ेसे अपना ध्यान हटाना नहीं चाहिए। हमारी मुख्य प्राथमिकता संभावित सर्वोत्तम तरीके से खेलों का आयोजन करना है।"
गिल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों के साथ हमेशा कड़ाई से निपटती रही है और राष्ट्रमंडल खेलों के साथ भी ऐसा ही होगा।
उन्होंने कहा, "हमने हमेशा भ्रष्टाचार के मामलों से कड़ाई से निपटा है। हम सभी तथ्यों को संसद और देश के सामने रखेंगे। हमारा लोकतंत्र बेहद मजबूत है, जहां मीडिया बहुत मजबूत और सक्रिय है। लोगों को जानने का अधिकार है। भ्रष्टाचार से जुड़े जो भी मामले सामने आ रहे हैं, खेलों के निपट जाने के बाद हम उनके साथ निपट सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications