पेरिस, 3 दिसंबर: अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पेरिस में रिकॉर्ड छठे पुरुष बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीता, जबकि यूएसए विश्व कप की सुपरस्टार मेगन रापिनो ने महिलाओं के पुरस्कार पर कब्जा किया।
रैपिनो फ्रांस की राजधानी में शैटलेट थियेटर में मौजूद नहीं थीं। हालांकि, मेसी अपनी पत्नी एंटोनेला रोक्कुजो और उनके दो बच्चों के साथ वहां मौजूद थे। 32 साल के मेसी कुल मिलाकर उनका छठा ऐसा अवॉर्ड हासिल करने में कामयाब रहे जो उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से एक ज्यादा है।
मेसी ने कहा, "10 साल पहले की बात है जब मैंने अपना पहला बैलोन डी पेरिस में जीता था और मुझे याद है कि मैं अपने तीन भाइयों के साथ यहां आया था, मैं 22 साल का था और यह मेरे लिए बिल्कुल कल्पना के बाहर की बात थी।" मेसी ने पिछले साल के विजेता लुका मोड्रिक से यह अवॉर्ड लेने के दौरान कहा।
"अब यह मेरा छठा अवॉर्ड है, एक बहुत ही अलग समय में ये मुझे मिला है जब मेरी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मेरे निजी जीवन बहुत खास चल रहा है।"
फ्रांस फुटबॉल पत्रिका द्वारा आयोजित और दुनिया भर के पत्रकारों के एक पैनल ने इसके लिए वोट दिया था। इसमें लिवरपूल के डिफेंडर विरगिल वैन डेजक से, रोनाल्डो (तीसरे स्थान पर रहे) को भी वोट मिले। 2010 के बाद यह पहली बार है कि रोनाल्डो शीर्ष दो में रैंक करने में विफल रहे हैं।
Unmatched. 🐐#BallonDor2019 #MesSix pic.twitter.com/oTnBGGyNjj
— MEET GANGAR (@MeetGangar) December 3, 2019
मेसी ने 2019 में अब तक 54 मैचों में 46 गोल किए हैं और पिछले सीजन में 34 ला लीगा मैचों में कुल 36 बार गोल किया था जिसके दम पर बार्सिलोना ने खिताब जीता था। हालांकि अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका प्रतियोगिता में सफलता हासिल नहीं की, लेकिन मेसी पिछले सीजन के चैंपियंस लीग में 12 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर थे।
यह सिर्फ दूसरा वर्ष है जब एक महिला बैलन डी'ओर के लिए 48 पत्रकारों के एक छोटे से पैनल ने मतदान किया है। रैपिनो विश्व कप की स्टार थी। उन्होंने छह गोल और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल के साथ शीर्ष स्कोर के लिए गोल्डन बूट भी जीता। रेपिनो ने पेनल्टी स्पॉट से शुरुआती गोल किया और यूएसए ने फाइनल में नीदरलैंड को 2-0 से हरा दिया था।
लेकिन 34 वर्षीय महिला आइकन ने टूर्नामेंट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुखर आलोचना की थी जिसके चलते भी वे सुर्खियों में बनी रहीं थीं।
उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा, "यह एक अविश्वसनीय साल रहा है।मैं अपनी टीम के साथियों, कोचों, यूएस सॉकर फेडरेश को बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहती हूं।"