खेल संघों की स्वायतत्ता बाधित न करे सरकार : आईओसी
आईओसी के जनसंपर्क निदेशक पेरे मीरो ने खेल मंत्री एम. एस. गिल को लिखे एक पत्र में कहा है कि आईओसी से चर्चा करने से पहले सरकार खेल संघों के प्रमुखों का कार्यकाल सीमित न करे।
आईओसी के अध्यक्ष जैक्स रोग की तरफ से लिखे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि भारत ने प्रस्तावित दिशा-निर्देशों से आगे जाने की कोशिश की तो ओलंपिक चार्टर के मुताबिक उसके खिलाफ 'सुधारात्मककार्रवाई' की जाएगी।
पत्र में कहा गया है, "हमारा मानना है कि जब तक आईओसी के साथ बातचीत नहीं हो जाती तब तक ओलंपिक से जुड़े भारतीय संगठनों के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों को अनिवार्य रूप से लागू नहीं किया जाएगा। अन्यथा दुर्भाग्यवश हम सुराक्षात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।"
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों के प्रमुखों के कार्यकाल को सीमित करने के लिए खेल मंत्रालय ने पिछले महीने अपने दिशानिर्देशों की समीक्षा की थी क्योंकि इन संगठनों के कई प्रमुख दशकों से अपने पदों पर जमे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications