Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई इंडियंस को सेमीफाइनल में खेलते देखने की इच्छा : मनोज बाजपेयी

मनोज ने 'आईपीएल खबर डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा है कि वह मुंबई इंडियंस टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए दिल से प्रार्थना कर रहे हैं।

मनोज ने कहा, "मैं तेंदुलकर की टीम का दिलो-जान से समर्थन कर रहा हूं। मेरा इस शहर से भावनात्मक संबंध भी है। इसी शहर ने मुझे सबकुछ दिया है। फिर तेंदुलकर इसी टीम के लिए खेल रहे हैं। मैं तो उसी टीम का समर्थन करना पसंद करूंगा, जिसमें तेंदुलकर हों।"

मुंबई इंडियंस के बाद बाजपेयी को राजस्थान रॉयल्स टीम भी पसंद है। मनोज कहते हैं, "मेरी दूसरी पसंदीदा टीम राजस्थान की है लेकिन लगता है कि इस बार किस्मत उसके साथ नहीं है। मैं शेन वार्न की कप्तानी वाली टीम को इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि इसमें जमीन से जुड़े खिलाड़ी खेलते हैं और सबको बराबर मौका मिलता है।"

बाजपेयी कहते हैं कि वह इन दिनों मधुर भंडारकर की एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन इसके बावजूद वह आईपीएल मैच देखने के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

मनोज ने कहा, "मैंने जिद करके अपनी वैन में टाटा-स्काई और डिश टीवी लगवा ली है। शूटिग के दौरान जब भी मौका मिलता है, हम मैच देखने बैठ जाते हैं। वैसे मुझे इस बात का अफसोस है कि आईपीएल मैच टीवी पर देखने पड़ रहे हैं। ये मैच अगर भारत में होते तो मैं एक-दो मैच स्टेडियम में जरूर देखता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+