ट्वेंटी-20 विश्वकप : इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के सामने रखा 163 रनों का लक्ष्य (लीड-4)

By Staff

इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से रॉबर्ट की 10 और जेएस फोस्टर रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की ओर से ल्यूक राइट और रवि बोपारा ने शानदार बल्लेबाजी की। राइट ने 49 गेंदों में आठ चौके की मदद से 71 और रवि बोपारा ने 34 गेंदों में पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए।

पॉल कोलिगंवुड 11, ओवेस शाह पांच, इयोन मोर्गन छह रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

नीदरलैंड्स के गेंदबाज एडगर शिफरली, रेयान टेन डोशाते और पीटर बोरन को एक-एक विकेट मिले। शिफरली ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट, बोरन ने चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट, डोशाते ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट और पीटर सेलर ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया। डिर्क नैन्स ने चार ओवर में 23 दिए।

इससे पहले नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, June 5, 2009, 11:48 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+