मुक्के बाज सरिता देवी ने विश्व चैम्पियनशिप में कुलेशोवा को हराया
ब्रिजटाउन, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व विश्व चैंपियन सरिता देवी ने यहां चल रहे छठे विश्व महिला मुक्के बाजी प्रतियोगिता के 51 किलो वर्गभार के बेहद कड़े मुकाबले में रूस की एलेक्जेंड्रा कुलेशोवा को हरा दिया।
सरिता देवी ने रूसी खिलाड़ी के खिलाफ अपने शानदार खेल का प्र्दशन करते हुए 11: 8 अंकों के साथ मुकाबला जीत लिया। दोनों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।
सरिता ने कहा कि वह अपने वर्तमान फार्म को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
सरिता ने कहा वह कठिन प्रतिद्वंद्वी थी क्योंकि वह लंबाई में छोटी और तेज थी। मैं यहां स्वर्ण पदक जीतना चाहती हूं उसके बाद मेरा लक्ष्य 2021 के लंदन ओलम्पिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन पर है।
भारत के लिए आज का दिन काफी बुरा रहा क्योंकि उसके तीन अन्य मुक्के बाजों ने अपना मुकाबला गंवा दिया। 64 किलो वर्ग में प्रतिभा जाखड़ अमेरिका की जैकसन से हार गई, रेफरी ने उस वक्त मुकाबले को रोक दिया जब वह पहले राउंड में ही 7:2 से पिछड़ रही थी।
69 वर्ग किलो भार में कविजा गोयट दुर्भाग्यशाली रही जिन्हें जर्मनी की एंड्रिया ने अंकों के आधार पर 4 : 7 से हरा दिया। वहीं अश्वती मोल रूस की एक अन्य मुक्के बाज सग्य्दाकोवस्केया इन्ना से 1 : 5 के अंतर से 75 वर्गभार में पराजित हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications