बेदी ने कोटला पिच के लिए डीडसीए को आड़े हाथों लिया
बेदी ने दिल्ली व जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की आलोचना करते हुए खेल समिति को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि खेल समिति सभी समस्याओं की जड़ है।
बेदी ने पूर्व टेस्ट खिलाड़ी कीर्ति आजाद के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "खेल समिति का गठन स्थानीय लीग मैचों के बारे में फैसला लेने के लिए किया गया था न कि महत्वपूर्ण मुद्दों पर। इसे तत्काल भंग कर दिया जाना चाहिए। सभी समस्याओं की जड़ यही है।"
उन्होंने कहा कि यदि कोटला मैच पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है तो इससे दिल्लीवासियों को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।
बेदी ने कहा, "मेरा स्पष्ट मानना है कि कोटला की पिच के लिए जिम्मेदार शख्स को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। बोर्ड में कुछ लोग ऐसे हैं इस खेल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह स्थिति बदलनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications