Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गर्लफ्रेंड या पड़ोसन, मोहम्मद शमी ने दिया चहल के सवाल का ये जवाब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी लाॅकडाउन के समय घर से फैंस के साथ अपनी बातें शेयर करने से नहीं चूक रहे। सभी टूर्नामेंट स्थगित हैं लेकिन खिलाड़ी एक-दूसरे से वीडियो चैट के जरिए खेल के कई किस्से शेयर कर रहे हैं। स्पिनर युजवेंद्र चहल टिक टॉक वीडियो बनाने में व्यस्त हैं, साथ ही वीडियो चैट के जरिए अपने साथियों के साथ बात करते भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल, चहल इंस्टाग्राम पर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ बात करते नजर आए।

चहल मस्ती करने में सबसे आगे रहे हैं। किसी बात पर टांग खींचना उनकी आदत सी है, इसका शिकार शमी भी हो गए। चहल ने शमी से रैपिड फायर राउंड भी खेला। इस स्पिनर ने मजाकिया लहजे में रैपिड फायर के दौरान शमी से पूछा कि पड़ोसन या फिर गर्लफ्रेंड, तो शमी ने कहा, ''अब तो गर्लफ्रेंड पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए पड़ोसन।'' शमी का यह जवाब सुनते ही चहल ने कहा कि ये सही है, अब लाॅकडाउन में पड़ोसन को ही देख सकते हैं।

शमी की बढ़ती दाड़ी पर चहल ने ली चुटकी

शमी की बढ़ती दाड़ी पर चहल ने ली चुटकी

यही नहीं, बातचीत के दाैरान चहल ने शमी की बढ़ रही दाढ़ी पर भी चुटकी ली। शमी की बढ़ती दाढ़ी पर चहल ने कहा, ''आपकी दाढ़ी पर घास काटने वाली मशीन चलाना पड़ेगी, ट्रीमर भी 15 बार चार्ज करना पड़ेगा।'' इसपर शमी ने कहा कि तुम भी मेरी तरह दाढ़ी बढ़ा लो या फिर खाद डाल लो उससे आ जाएगी।

ऐसे करते हैं दोनों टाइम पास

ऐसे करते हैं दोनों टाइम पास

चैट के दाैरान दोनों ने यह भी बताया कि कैसे दोनों परिवार के साथ लाॅकडाउन में टाइम पास करते हैं। शमी ने बताया कि वो परिवार के साथ समय बिताते हैं। शाम को वो फिटनेस पर काम करते हैं। पबजी खेलते हैं साथ ही टिकटॉक बनाते हैं। शमी ने ये भी कहा कि वो स्कैच बनाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। वहीं युजवेंद्र ने कहा, 'मैं ऑनलाइन भांगड़ा सीख रहा हूं। फिटनेस की बात करें तो जो प्रोग्राम दिया गया है उसे ही फॉलो कर रहा हूं। क्रिकेट की याद आती है। अब सोच रहा हूं कोई बड़ा दौरा आए और दो-तीन महीने के लिए बाहर जाएं।

लोगों के जुटने पर निराशा जाहिर की

लोगों के जुटने पर निराशा जाहिर की

शमी-चहल ने मुंबई के बांद्रा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर भी निराशा जाहिर की। दोनों ने कहा कि जो हुआ, वह काफी निराशा भरा है। सरकार को इस बारे में जरूर सोचना चाहिए कि मजदूरों की मदद हो सके। बता दें कि कोविड-19 महामारी से बचाव के तौर पर भारत में भी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।

Story first published: Wednesday, April 15, 2020, 17:29 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+