बेंगलुरू टेस्ट : नॉर्थ का शतक, आस्ट्रेलिया 400 रनों के पार (लीड-2)

श्रंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलिया की टीम ने पहले दिन का खेल का समाप्त होने के समय पांच विकेट पर 285 रन बनाए थे। दूसरे दिन नार्थ और टिम पेन ने पूरी सूझबूझ के साथ पारी को आगे बढ़ाया। पहले नॉर्थ और पेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों कोई कामयाबी हासिल नहीं होने दी।

भोजनकाल के बाद पेन प्रज्ञान ओझा की एक गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। उन्होंने 59 रन बनाए। दूसरे दिन भारत को मिली यह पहली सफलता थी। पेन के आउट होने के कुछ देर बाद ही मिशेल जानसन भी ओझा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। जानसन खाता भी नहीं खोल सके। ओझा का यह तीसरा विकेट था। इस बीच नॉर्थ ने अपना शतक पूरा किया। टेस्ट मैचों में उनका पांचवां शतक है।

खेल के पहले दिन आस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ी आउट हुए थे। मेहमान टीम की ओर से कप्तान रिकी पोंटिंग ने 77 और सलामी बल्लेबाज ने 57 रनों की पारी खेली थी। इनके अलावा साइमन कैटिच ने भी 43 रन बनाए थे। पहले दिन भारत की ओर से हरभजन सिंह ने दो विकेट चटकाए थे।

इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण और गौतम गंभीर अनफिट होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय को टीम में जगह दी गई है। पहले मैच में गेंद और बल्ले से जौहर दिखाने वाले ईशांत शर्मा भी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह एस. श्रीसंत टीम में शामिल किए गए हैं। इस मैच से पुजारा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण हो रहा है। आस्ट्रेलियाई टीम में भी एक परिवर्तन किया गया है। डॉग बोलिंगर के स्थान पर पीटर जॉर्ज को टीम में शामिल किया गया है।

यह मुकाबला दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आखिरी मैच है। मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से हरा दिया था। ऐसे में आस्ट्रेलिया श्रृंखला बचाने के लिए यहां हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर भारत की कोशिश इस श्रृंखला को जीतने की रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, October 10, 2010, 12:52 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+