ट्वेंटी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर में 98 रन बनाए (लीड-3)
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज वाउचर शून्य और डी विलियर्स 46 गेंदों में सात चौके की मदद से 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्शल गिब्स पांच रन बनाकर आरपी सिंह की गेंद पर बोल्ड हो गए। ग्रीम स्मिथ 26 गेंदों में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें हरभजन सिंह की गेंद पर जडेजा ने कैच आउट किया। डुमिनी 10 रन बनाकर रैना की गेंद पर विकेटकीपर धौनी द्वारा स्टंप आउट हुए।
सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-एफ से छह अंकों के साथ श्रीलंका और चार अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम पहुंच चुकी है। ग्रुप-ई से दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
ग्रुप ई से भारत और इंग्लैंड की टीमों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है जबकि ग्रुप-एफ से न्यूजीलैंड और आयरलैंड का पत्ता साफ हुआ है।
सेमीफाइनल मुकाबले 18 और 19 जून को ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जाने हैं जबकि खिताबी मुकाबला 21 जून को ऐतिहासिक लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications