सिडनी में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य
सिडनी, 23 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को सिडनी में खेले जा रहे तीसरे एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान टीम ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य रखा है।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक सिडनी क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को सलामी जोड़ी शॉन मार्श और डेविड वार्नर ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़े।
अच्छी शुरुआत के बावजूद आस्ट्रेलिया का मध्यक्रम लड़खड़ा गया और मार्श तथा वार्नर को छोड़ कोई अन्य आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। पूरी टीम 49.2 ओवरों में 269 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। वार्नर ने 69 और मार्श ने 43 रनों की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से जोहान बोथा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर आस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। उनके अलावा डेल स्टेन और मखाया एंटिनी ने भी दो-दो विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications