Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लीवरपूल ने बर्नले को दी मात, आर्सनल को मैनचेस्टर युनाइटेड ने ड्रॉ पर रोका

नई दिल्ली। प्रीमियार लीग में बर्नले के प्रशंसको को उस समय काफी निराशा हुई जब लीवरपूल ने बर्नले को 3- 1 से हरा दिया।इस जीत से प्रीमियर लीग में लीवरपूल शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से अंतर सिर्फ दो अंकों का कर दिया है। मैनचेस्टर युनाइटेड और आर्सनल ने ओल्ड टैफर्ड में 2 - 2 से ड्रा खेला।

वहीं दूसरे मैचोंं में चेलसी को इस साल की दूसरी हार का सामना करना पड़ा। चेलसी को वोल्व्स ने को 2-1 से हरा दिया। वहीं साउथम्पटन को 3 . 1 से हराकर टोटेनहम फिर तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

लीवरपूल ने इस अहम मैच में टीम में सात बदलाव करके मोहम्मद सालाह और राबर्टो फर्मिनो को बेंच पर रखा था जबकि सादियो माने चोटिल होने के कारण बाहर थे।

इन खिलाड़ियों की लीवरपूल गैरमौजूदगी की वजह से पहले हाफ में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी । गोलकीपर एलिसन बेकर की गलती पर बर्नले ने जैक कार्क के गोल के दम पर बढ़त बनाने में सफल रहा।

इसके बाद लीवरपूल के लिये जेम्स मिलनेर ने बराबरी का गोल दागा । वह दूसरे गोल के सूत्रधार रहे जबकि गेंद फर्मिनो ने गोल के भीतर डाली । फर्मिनो सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे । तीसरा गोल शेरदान शाकिरी ने दागा ।दूसरी ओर आर्सनल ने अपना अपराजेय अभियान 20 मैचों का कर लिया लेकिन गोल नहीं हो पाने के कारण उन्हें जीत नहीं मिल पाई।

Story first published: Thursday, December 6, 2018, 19:46 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+