Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूकासल युनाइटेड के मालिक ने प्रशंसकों से माफी मांगी

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब की वेबसाइट पर दिए गए अपने बयान में एश्ले ने कहा, "न्यूकासल का प्रीमियर लीग से बाहर होना हमारे लिए बहुत बड़ा सदमा है। मैं इस संबंध में प्रबंधन की गलतियों को स्वीकार करता हूं और इसके लिए प्रशंसकों से माफी मांगता हूं।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड शियरर की देखरेख में खेल रही न्यूकासल की टीम रविवार को आस्टन विला के हाथों हारकर प्रीमियर लीग से बाहर हो गई। इस सत्र में चार प्रबंधक बदलने वाली इस टीम के 16 साल बाद प्रीमियर लीग से बाहर जाना पड़ा है।

न्यूकासल के अलावा वेस्ट ब्रूमविक एल्बायन और मिडिल्सबॉरो जैसे क्लब भी अगले सत्र के लिए प्रीमियर लीग से बाहर हो गए।

दूसरी ओर, वेंबले में सोमवार को खेले गए प्रोमोशनल प्लेऑफ मुकाबले में शेफील्ड युनाइटेड को 1-0 से हराने के साथ बर्नले फुटबाल क्लब ने प्रीमियर लीग में वापसी कर ली है। बर्नले ने प्रीमियर लीग में आखिरी बार 1976 में हिस्सा लिया था।

बर्नले के अलावा वूल्वरहैंप्टन वांडर्स और बर्मिघम सिटी की टीमें भी प्रीमियर लीग में खेलने की योग्यता हासिल करने में सफल रहीं। इन दोनों टीमों की 'ऑटोमेटिक प्रोमोशन' के तहत वापसी हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+