इंजमाम उल हक बोले- सचिन, लारा और अनवर महान खिलाड़ी, लेकिन इस बात का है अफसोस
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' भी कहा जाता है। उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए शब्द कम पड़ जाते हैं। वहीं विंडीज क्रिकेट में नई धार लाने के लिए ब्रायन लारा ने भी कोई कसन नहीं छोड़ी। लारा ने अपने करियर दाैरान जमकर गेंदबाजों को धोया है तो वहीं पाकिस्तान के लिए सई अनवर महान क्रिकेटर साबित हुए हैं। लेकिन इंजमाम उल हक का मानना है कि ये तीनों खिलाड़ी महान तो हैं पर उन्हें एक बात का अफसोस है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम ने तीनों को महान खिलाड़ी करार दिया है। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर इनका जिक्र करते हुए कहा, , ''ये सभी खिलाड़ी महान हैं। ये लोग क्रिकेट में नई-नई चीजें लेकर आए, जिन्होंने क्रिकेट का अंदाज बदला। मैंने अपने जीवन में इनसे बेहतर क्रिकेटर नहीं देखे। जमाने भर में इनके खेल की तारीफ हुई। लेकिन इस सभी से अफसोस यह है कि इन्होंने कहीं भी क्रिकेट की कोचिंग नहीं दी। क्रिकेट को आगे प्रोत्साहन देने का काम नहीं शुरू किया। इन्हें ऐसा करना चाहिए।''
वैसे बता दें सचिन समय-समय पर युवाओं से मिलते रहते हैं। भारत के युवा ओपनर पृथ्वी शाॅ अपने खेल में सुधार का श्रेय सचिन को ही देते हैं। हाल ही उन्होंने कहा था कि सचिन समय-समय पर उनकी प्रैक्टिस देखने मैदान पर आते हैं और उन्होंने उन्हें जरूरत पड़ने पर कभी भी बेझिझक राय मांगने को कहा है। इसके अलावा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी सचिन ऑस्ट्रेलिया में ही थे और उन्होंने यहां भारत की युवा ओपनर शेफाली वर्मा को उनके खेल से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स दिए थे। इसके अलावा सचिन अपनी क्रिकेट अकैडमी भी चलाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
