Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : शुरुआती झटकों से सहवाग-रैना ने उबारा (लीड-5)

दाम्बुला, 16 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका की ओर से जीत के लिए रखे गए 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय पारी को तीन शुरुआती झटकों के बाद सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने संभाल लिया है। सलामी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट गंवाकर भारत ने 21 ओवरों में 83 रन बना लिए थे।

भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए शेष 29 ओवरों में 88 रन बनाने हैं जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। सहवाग 48 रन बनाकर नाबाद थे जबकि सुरेश रैना 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और दिनेश कार्तिक ने भारतीय पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। 30 रन के योग पर भारत को कार्तिक के रूप में भारत पहला झटका लगा। नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर वह नुआल कुलसेकरा को कैच थमा बैठे। कार्तिक ने 35 गेंदों का सामना किया और 10 रन बनाए।

कार्तिक के आउट होने के बाद विराट कोहली सहवाग का साथ देने मैदान पर उतरे। टीम के खाते में अभी एक रन ही जुड़ा था कि कोहली भी चलते बने। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। दिलहारा फर्नाडों की गेंद पर कुमार संगकारा ने उनका कैच लपका।

इसके बाद 33 रन के योग पर रोहित शर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। मैथ्यूज की गेंद पर वह चकमा खा गए और गेंद उनके पैड से जा टकराई। अम्पायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया। वह भी अपना खात नहीं खोल सके। तीन रनों पर भारत ने अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में पड़ गई है।

इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष मेजबान श्रीलंकाई टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में सोमवार को 46.1 ओवरों में 170 रनों पर ढेर हो गई।

स्थानीय रांगिरी दाम्बुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा का फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब 83 रनों पर उसके छह प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के शेष चार पुछल्ले बल्लेबाजों ने 87 रन जोड़कर श्रीलंकाई टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने सर्वाधिक 45 रन बनाए जबकि स्पिन गेंदबाज सूरज रंदीव ने 43 रनों की पारी खेली। नुआन कुलसेकरा ने 22 रन बनाए। रंदीव और कुलसेकरा के बीच श्रीलंकाई पारी के दौरान आठवें विकेट के लिए सर्वाधिक 39 रनों की साझेदारी हुई।

श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। प्रवीण कुमार ने उपुल थरंगा को उस समय क्लीन बोल्ड कर दिया जब मेजबान टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा था।

थरंगा के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान कुमार संगकारा भी आशीष नेहरा का शिकार बन गए। वह महज दो रन ही बना सके। कुछ देर बाद 23 रनों के कुल स्कोर पर श्रीलंकाई टीम को माहेला जयवर्धने के रूप में तीसरा झटका लगा। वह चार रनों के निजी स्कोर पर कुमार की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

इसके बाद 44 रन के कुल योग पर थिलन समरवीरा भी पवेलियन लौट गए। वह सात रन के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा के शिकार बने। मेजबान टीम ने पांचवे विकेट के रूप में तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया। दिलशान 45 रनों के निजी स्कोर पर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर आउट हुए। छठे विकेट के रूप में एंजेलो मैथ्यूज का विकेट गिरा। वह केवल 15 रन ही बना सके। रविंद्र जडेजा की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट करार दिया गया।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, ईशांत शर्मा, स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा और रविन्द्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि आशीष नेहरा को एक विकेट मिला।

भारत के लिए इस अहम मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह नहीं खेल रहे हैं। युवराज डेंगू की चपेट में हैं। युवराज की जगह विराट कोहली को टीम में जगह दी गई है।

श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेल चुकी भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 200 रनों के अंतर से मात दी थी। उस मैच में भारतीय टीम महज 88 रनों पर ढेर हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+