दिल्ली कैपिटल्स का अकेला बल्लेबाज जिसे नेट्स में भी बॉलिग करना मुश्किल मानते हैं ईशांत
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बुधवार को खुलासा किया कि वह नेट प्रैक्टिस के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना काफी आसान समझते हैं। लेकिन एक बल्लेबाज अब भी ऐसा भी जो उनको आसान नेट में भी आसान नहीं लगता।
सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, ईशांत ने पंत को नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज के रूप में चुना।

'ऋषभ पंत को छोड़कर हर कोई ठीक'
"मुझे लगता है, ईमानदारी से कहूं तो, ऋषभ पंत को छोड़कर हर कोई ठीक है। क्योंकि वह खुद नहीं जानता है कि वह कहां मार रहा है। वह सीधे आपके सिर पर भी मार सकता हैं, "ईशांत शर्मा ने कहा।
जब ईशांत ने उनकी लंबाई के बारे में पूछा गया तो तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि यह फायदे और नुकसान दोनों के साथ आता है।
भारत ने किया 2021 ICC Women's World Cup के लिए क्वालिफाई

लंबाई ज्यादा होने का फायदा-नुकसान बताया-
"फायदा (उनकी ऊंचाई का) यह है कि मुझे गेंदबाजी करते समय बहुत उछाल मिलता है। हालांकि, एक नुकसान यह है कि जब भी मैं कार की सवारी कर रहा होता हूं और सड़क पर बंप होते हैं तो मेरे सिर पर चोट लगती है। "
ईशांत ने भारत के कप्तान विराट कोहली के साथ अपने समीकरण के बारे में भी खुल कर बात की और उन्हें 'चीकू' उपनाम मिला।

'...फिर कोहली को मैंने भी चीकू कहना शुरू कर दिया'
"हम U17 से एक साथ खेल रहे हैं। बहुत सारी बॉन्डिंग और दोस्ती है। एक कोच था जो हमारे U17 दिनों के दौरान सभी का मजाक उड़ाता था। वह उसे चीकू बुलाने लगा। इसलिये हम भी यही कहने लगे।"
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को पुष्टि की कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के आगामी सीजन को जारी कोरोनोवायरस महामारी के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बीसीसीआई ने एएनआई को बताया, "आईपीएल 2020 सीजन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
