आईपीएल : दिल्ली की खराब शुरुआत (लीड-1)
कप्तान वीरेंद्र सहवाग दो रन बनाकर मुनाफ पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि गौतम गंभीर आठ रन बनाने के बाद पटेल की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए।
खबर लिखे जाने तक दिल्ली ने पांच ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए थे। अब्राहम डिविलियर्स आठ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तिलकरत्ने दिलशान ने पांच रन बनाए थे।
दिल्ली की टीम अब तक खेले गए 11 मैचों में आठ जीत हासिल कर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन राजस्थान के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।
राजस्थान की टीम ने 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 13 अंक जुटाए हैं। उसका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। उससे ऊपर दिल्ली, चेन्नई, डेक्कन और पंजाब की टीमें हैं।
इस लिहाज से यह मैच जीतकर वह सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रह सकती है लेकिन हार की सूरत में बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications