राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) :कनाडा को 3-0 से हराकर भारत पांचवें स्थान पर (लीड-2)
महिला टीम के लिए रितु रानी ने 18वें, चांचन देवी ने 67 और साब अंजुम ने 70वें मिनट में गोल किया। भारतीय टीम इससे बड़ी जीत हासिल कर सकती थी लेकिन कई मौकों पर उसने गोल करने के आसान मौके गंवा दिए।
भारतीय टीम के लिए यह परिणाम संतोषजनक नहीं हैं क्योंकि उसने 2006 में मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था जबकि 2002 के मैनचेस्टर खेलों में वह विजेता रही थी। महिला हॉकी को पहली बार 1998 में राष्ट्रमंडल खेलों में जगह मिली थी।
2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया। 10 टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया। ग्रुप-ए में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, त्रिनिदाद एवं टोबैगो तथा स्कॉटलैंड को रखा गया जाकि ग्रुप-बी में इंग्लैंड न्यूजीलैंड, कनाडा, मलेशिया और वेल्स को जगह मिली।
बीते महीने अर्जेटीना में आयोजित विश्व कप में हिस्सा लेकर लौटी भारतीय महिलाओं को अपने पहले मैच में कमजोर स्कॉटलैंड के साथ ड्रॉ खेलना पड़ा था। इससे सबक लेते हुए महिला टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के मकसद से मैदान में उतरी लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी।
अपने तीसरे मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की टीम को 7-0 के अंतर से पराजित किया लेकिन स्कॉटलैंड के साथ खेले गए ड्रा के कारण उसका समीकरण बिगड़ता दिख रहा था।
भारतीय महिलााओं की चौथी भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई, जिसमें वे 3-1 से जीत हासिल करने में सफल रहीं लेकिन इस जीत से उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। अंकों के आधार पर टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी थी।
इस बीच, आस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सोमवार को खेले गए रोचक मुकाबलों में उसने इंग्लैंड को 1-0 से पराजित किया।
विजेता टीम के लिए एकमात्र गोल कप्तान मेलिंडा ब्लीथ ने किया। पुरुष वर्ग में आस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उसका सामना न्यूजीलैंड के साथ होगा।
पुरुष वर्ग में भारतीय टीम को हालांकि सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिल गया है। उसने रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-4 से हराया। सेमीफाइनल में उसकी भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications