चैम्पियंस लीग : मुंबई इंडियंस के 3 विकेट गिरे (लीड-1)
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज अंबाती रायडू 27 और सौरभ तिवारी आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई का पहला विकेट दूसरे ही ओवर में शिखर धवन (2) का गिरा। उसके बाद छठे ओवर में सचिन तेंदुलकर 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। आठवें ओवर में जीन पाल डुमिनी तीन रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल योग 47 रन था।
खिताब की दावेदार मानी जा रही मुंबई इंडियंस को उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी क्लब लायंस के हाथों नौ रन की हार मिली थी। तेंदुलकर की शानदार अर्धशतकीय कप्तानी पारी के बावजूद कमजोर लायंस के हाथों करारी हार को मजबूर इंडियन प्रीयिमर लीग की उपविजेता मुंबई इंडियंस को अब तक पहली जीत की तलाश है। दूसरी ओर, साउथ आस्ट्रेलिया की टीम अपने पहले मैच में लायंस को 11 रन से हराकर पूरे अंक बटोर चुकी है।
वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पिछले वर्ष आस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने वेस्टइंडीज की घरेलू चैम्पियन टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो को हराकर खिताब जीता था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार इस कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है।
चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications