For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मोहाली टेस्ट : भोजनकाल तक आस्ट्रेलिया ने बनाई 123 रनों बढ़त (लीड-2)

By Neha Nautiyal

मोहाली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को आस्ट्रेलियाई टीम ने भोजनकाल तक तीन विकेट पर 100 रन बना लिए थे। साइमन कैटिच 24 और माइक हसी बिना कोई रन बनाए नाबाद थे। मेहमान टीम ने पहले ही सत्र तीन अहम विकेट गवां दिए।

पहली पारी के आधार पर 23 रनों की बढ़त हासिल करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम को वाटसन और कैटिच ने मनचाही शुरुआत दी। पहली पारी में शानदार शतक जड़ने वाले वाटसन ने दूसरी पारी में खुलकर हाथ दिखाए। तेजी से रन बटोरने की कोशिश में लगे वाटसन ईशांत शर्मा की एक गेंद पर चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 59 गेंदों पर सात चौकों पर एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए।

वाटसन के पेवेलियन लौटने के बाद कप्तान पोंटिंग ने मैदान पर उतरते ही शानदार ढंग से चौका जड़ा लेकिन इसके बाद ईशांत ने उन पर भी पूरी तरह अंकुश लगा दिया। वह महज चार रन बनाकर ईशांत का शिकार बन गए। इसके बाद माइकल क्लार्क भी ईशांत की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। क्लार्क सिर्फ चार रन ही बना सके। भोजनकाल तक आस्ट्रेलियाई टीम कुल 123 रनों की बढ़त बना चुकी थी।

तीसरे दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 428 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 405 रन बनाए। इसमें सचिन तेंदुलकर के 98 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सचिन पूरी सूझबूझ के साथ अपने करियर के 49वें शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन वह मार्कस नॉर्थ की एक फिरकी को समझने में चूक गए और पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने 189 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 98 रन बनाए।

सचिन के अलावा भारत की ओर से सुरेश रैना ने 86 और राहुल द्रविड़ 77 रनों का योगदान दिया। खेल के दूसरे दिन वीरेंद्र सहवाग ने 54 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली थी। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने 64 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा नॉथन हॉरिट्ज और डॉग बोलिंगर ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 428 रन बनाए। मेहमान टीम की ओर से वाटसन ने सर्वाधिक 126 और टिम पैन ने 92 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कप्तान रिकी पोंटिंग ने 71 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से जहीर खान ने 30 ओवरों में 94 रन खर्च किए और पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा इस मैच में हरभजन सिंह ने भी 114 रन देकर तीन विकेट लिए। एक विकेट प्रज्ञान ओझा के नाम रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+